दरियाबाद: प्रधान का कार्यकाल भी न पूरा कर सके गांवो में बने शौचालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, दरियाबाद। देश के प्रधानमंत्री की मंशा है की देश की ग्राम पंचायतें सशक्त हो। खुले में शौच से जनित बीमारियों से राहत व नारी सुरक्षा के दृष्टिगत शहर की तर्ज पर जब सरकार ने ग्राम पंचायतों में भी सामुदायिक शौचालय बनाने का फैसला किया। मगर ग्राम पंचायतों में होने वाले समुदायिक शौचालय निर्माण …

अमृत विचार, दरियाबाद। देश के प्रधानमंत्री की मंशा है की देश की ग्राम पंचायतें सशक्त हो। खुले में शौच से जनित बीमारियों से राहत व नारी सुरक्षा के दृष्टिगत शहर की तर्ज पर जब सरकार ने ग्राम पंचायतों में भी सामुदायिक शौचालय बनाने का फैसला किया। मगर ग्राम पंचायतों में होने वाले समुदायिक शौचालय निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है। विकास कार्यों में गोलमाल कर ग्राम प्रधान व विकास खंड के अधिकारी ही सशक्त हो रहे हैं।

स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत गांवों में प्रधान द्वारा निर्माण कराये गये ज्यादातर इज्जत घर जहां प्रधान का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही बेइज्जत हो गये तो वहीं निर्माण में हुई अनियमितताओं की परत दर परत खुलने लगी। शिकायत पर अगर जांच हुई भी तो दोषियों को ब्लॉक अधिकारियों द्वारा अभयदान ही मिला।

मामला दरियाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराय सिंघई का है। सामुदायिक शौचालय निर्माण में नियमों की अनदेखी कर मानक विहीन निर्माण करवाकर शौचालय की दीवार चार इंच की बना दी गयी। जबकि बाहरी दीवारों को नौ इंच की बनाने का मानक है।

सामुदायिक शौचालय के निर्माण की निगरानी के लिए व्यवस्था भी बनाई गई है लेकिन ये सब सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गयी। जब इस विषय पर दरियाबाद के खंड विकास अधिकारी सर्वेश तिवारी से सम्पर्क साधा गया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया।

संबंधित समाचार