रामपुर : दो पक्षों के झगड़े में धारदार हथियार चले, पांच घायल
दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए।उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के घर चढ़ाई कर दी। धारदार हथियार चलने में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
टांडा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी जमशेद का कहना है कि 10 जून की रात को वह घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी इकरार, तोफीक, नफीस, अनीस, अकरम युवक को गालिया देते हुए जा रहे थे। इरशाद के मना करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए।आरोपी फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके रिश्तेदार की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर समरीन ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के ही इकबाल, नफीस, शाने आलम, दरखुशा, जरीफ,अनस, इकरार घर मौजूद थे। गांव के ही श्मशाद इरशाद, दिलशाद, अरशद, मुरशद, जमशेद, रोजे हसन, सलमान, वसीम, इंतजार घर में घुसकर मारपीट कर दी। सभी पीड़ितों का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशोरी को ले गया पड़ोसी, मुकदमा
अजीम नगर थाना क्षेत्र में किशोरी का पड़ोसी युवक अपहरण करके ले गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना क्षेत्र के खौद चौकी से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी किशोरी घर पर अकेली थी। जबकि उसके परिजन किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। शाम को परिजन वापस आए तो किशोरी को गायब देख उनके होश उड़ गए। आस पड़ोस में तलाश करने पर मालूम हुआ पड़ोस का युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अनीश और आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें - रामपुर : अब्दुल्ला आजम के स्टांप चोरी मामले में 4.65 करोड़ आरसी जारी
