Bareilly: युवती के अश्लील फोटो भेजकर भाई से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक को व्हाट्सएप पर उसकी बहन का अश्लील फोटो भेजकर एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने धमकी दी कि रुपये नहीं दिए तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इससे युवक का पूरा परिवार परेशान हो गया। युवक ने थाना बिथरी चैनपुर में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवक ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल करके धमकी दी कि तुम्हारी बहन को बदनाम कर देंगे। आरोपी ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उसने उनकी बहन के फोटो एडिट करके अश्लील बना दिए और उसके व्हाट्सएप पर भेज दिए। जब आरोपी से नाम पता पूछा तो बताया कि वह सेटेलाइट बस अड्डे के पास रहता है।

तुम लोग मुझे तलाश नहीं कर पाओगे। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर का रहने वाला है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि रुपये नहीं दिए तो वह उसकी बहन के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता