बिहार के सारण में रफ्तार का कहर: पिकअप वैन पलटने से 5 लोगों की मौत, 15 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छपरा। बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक पिकअप वैन पलटने से एक महिला सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई तथा पन्द्रह लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दिघवारा से एक पिकअप वैन सवारी और मक्का लेकर हाजीपुर जा रहा था।

इसी दौरान बाजितपुर गांव के समीप पिकअप वैन का एक चक्का ब्लास्ट कर गया और पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि लगभग 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सोनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।  

संबंधित समाचार