लखनऊ : कई इलाकों में हुई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ में सुबह से बादल छाए रहे। पूर्वी ठंडी हवा से राजधानी वासियों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद बीकेटी , पीजीआई समेत कई इलाकों में बारिश हुई और तेज हवाएं चली। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी दिन भर छाए बादलों ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। बुधवार को भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्रों के कारण मानसून सक्रिय होगा। अगले 4-5 दिनों में मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश के साथ तापमान में और कमी आने की संभावना है, जो सामान्य या उससे कम स्तर पर पहुंच सकता है। मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, भावनगर, खरगौन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदवली, सैंडहेड द्वीप, बात्तुरचाट तक फैली हुई है। अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं।

 

संबंधित समाचार