बदायूं: दिन भर छाये रहे बादल...उमस ने किया परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बदायूं, अमृत विचार। जिले में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश को दौर शुरू हो चुका है। बीती देर रात बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रही। साथ ही उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के जतन करते रहे। वहीं बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विभाग तेज बारिश होने का अंदेशा व्यक्त कर रहा है।

बीती देर रात बारिश होने के बाद सुबह आसमान साफ रहा। 9 बजे आसमान में काले बादल छा गए। काले बादल छा जाने से ऐसा लगा कि अब बारिश होगी। दोपहर और शाम के समय आसमान की रंगत बदली नजर आई, लेकिन हर बार सिर्फ हवाओं की दस्तक के बाद बादल खामोशी से लौट गए। उमस और धूप के कारण लोग चिपचिपाहट भरी गर्मी से परेशान हैं। लोग पसीने और घुटन की दोहरी मार झेलने रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते नजर आए।

 बीती रात बारिश होने के बाद दिन में छाए बादलों की वजह से तापमान में कमी आई है। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। आर्द्रता 47 डिग्री सेल्सियस होने की वजह से वातावरण में उमस बनी हुई है। जिसकी वजह से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कृषि अधिकारियों के मुताबिक अनुसार, प्री मानसून बरसात की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है। कृषि विभाग ने तेज हवाएं चलने का भी अंदेशा जताया है।

संबंधित समाचार