रामपुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहु्ंच गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरिया निवासी 22 वर्षीय विनीत मजदूरी करता था। उसकी शादी चार माह पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले वह मायके चली  गई थी। उसके बाद  विनीत परेशान चल रहा था।  बुधवार रात को उसकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी।

उसके बाद युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार