India vs Australia : टी-20 में भारत का जीत से आगाज, ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया
कैनबरा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला गया। विराट ब्रिगेड ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से शिकस्त दे दी। वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारत ने टी-20 सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की है और 1-0 …
कैनबरा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला गया। विराट ब्रिगेड ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से शिकस्त दे दी। वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारत ने टी-20 सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की है और 1-0 से बढ़त बनाई है।
#TeamIndia win the first T20I by 11 runs.
— BCCI (@BCCI) December 4, 2020
Scorecard – https://t.co/NqBIFiANv3 #AUSvIND pic.twitter.com/UGMTR3QaP6
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। युजवेंद्र चहल ने उन्हें हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया। चहल ने इसके बाद स्टीव स्मिथ को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करा कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया। स्मिथ 12 रन बनाकर आउट हुए। टी. नटराजन ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिराया। मैक्सवेल 2 रन बनाकर आउट हुए। मैक्सवेल के बाद डी शॉर्ट 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैथ्यू वेड 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मोइजेज हेनरिक्स 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
? Manish Pandey drops Aaron Finch and then Virat Kohli drops D'Arcy Short the very next ball!
— ICC (@ICC) December 4, 2020
How crucial could those mistakes be?#AUSvIND SCORECARD ▶️ https://t.co/FpDYCXHojX pic.twitter.com/YyAGto5Qm1
टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 161 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए जबकि रवींद्र जडेजा ने 44 रनों की पारी खेली।ऑस्ट्रेलिया के लिए मोइजेस हेनरिक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मिशेल स्टार्क को 2 विकेट, एडम जाम्पा और मिशेल स्वेप्सन को 1-1 विकेट मिले।
Ravindra Jadeja's 23-ball 44*, featuring five fours and a six, has powered India to 161/7 ?
— ICC (@ICC) December 4, 2020
What are your predictions for the second innings?
FOLLOW #AUSvIND ? https://t.co/FpDYCXHojX pic.twitter.com/GLPPFR1pkv
हार्दिक पंड्या 16 रन बनाकर मोइजेस हेनरिक्स की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए।
ओपनर लोकेश राहुल 51 रन बनाकर पविलियन लौटे। उन्हें हेनरिक्स ने सीन एबॉट के हाथों कैच कराया। राहुल ने 40 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
KL looks in good touch tonight – that's his 50 #AUSvIND pic.twitter.com/S7kWixGwMU
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 4, 2020
केएल राहुल और शिखर धवन की जोड़ी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाई। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने गब्बर को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया। धवन 1 रन बनाकर आउट हुए।
संजू सैमसन 23 रन बनाकर आउट हुए। मोइजेस हेनरिक्स ने उन्हें मिशेल स्वेप्सन के हाथों कैच आउट कराया। एडम जाम्पा ने भारत को चौथा झटका दिया. जाम्पा की गेंद पर मनीष पांडे 2 रन बनाकर जोस हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए। लोकेश राहुल 51 रन बनाकर आउट हुए।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए और 9 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली को मिशेल स्वेप्सन ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का यह पहला मुकाबला है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गयी थी जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता था।
Australia have won the toss in the first T20I and they have opted to bowl first. #AUSvIND pic.twitter.com/jWbp8uVJXU
— BCCI (@BCCI) December 4, 2020
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैः
भारतः शिखर धवन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और टी नटराजन
ऑस्ट्रेलियाः आरोन फिंच, डी आर्सी शॉर्ट, मैथ्यू वेड, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोइसेस हेनरिक्स, सिएन एबॉट, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्विपसन, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड
