अमरोहा: बुर्का पहनकर आईं महिलाएं...तीन लाख की चूड़ियां लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। गहने देखने के बहाने बुर्काधारी महिलाएं करीब तीन लाख रुपये कीमत की सोने की चूड़ियां लेकर चंपत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर के महाजन बस्ती निवासी सचिन अग्रवाल की पुराने रामलीला मैदान के पास सराफा की दुकान है। सचिन का कहना है कि वह मंगलवार शाम करीब चार बजे अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बुर्का धारी दो महिलाएं आईं और सोने की चेन दिखाने के लिए कहा था। दोनों ने चेन देखकर वापस कर दी थी। 

इसके बाद उन्होंने सोने की चूड़ियां दिखाने को कहा था। इस दौरान सचिन अन्य ग्राहक से बात करने लगे थे। मौका पाकर महिलाएं सोने की तीन तोला वजन की चार चूड़ियां लेकर चंपत हो गईं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं लगा था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार