बदायूं: तीन साल तक बनाए शारीरिक संबंध...थाने पहुंचा मामला तो अब शादी करेगा युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विजय नगला, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर एक युवक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती एक महीने की गर्भवती हो गई। युवती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस की कार्रवाई के डर से आरोपी युवक शादी करने को राजी हो गया है। 

थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने पिता के साथ थाने पहुंची। बताया कि एक गांव निवासी युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। वह दोनों एक-दूसरे मिलते रहे। युवक ने उसके साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती एक महीने की गर्भवती है। युवती ने युवक से शादी करने की इच्छा जताई तो युवक टालमटोल करता रहा। बाद में शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने अपने परिजनों को उसके बारे में बताया। 

तहरीर आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। युवक ने खुद का फंसता देखा तो रिश्तेदारों को एकत्र किया। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है। पुलिस ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की गई। अब दोनों पक्ष शादी करने को राजी हो गए हैं। जिसके कार्रवाई रोक दी गई है। अगर दोबारा शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी

संबंधित समाचार