महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद समारोह में बोले योगी, ‘इस वर्ष देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल कीं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद समारोह के 88वां स्थापना दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ जनप्रतिनिधि और महाराणा प्रताप परिषद के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा अद्भुत झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान कार्यक्रम …

गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद समारोह के 88वां स्थापना दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ जनप्रतिनिधि और महाराणा प्रताप परिषद के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा अद्भुत झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनरल बिपिन रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान द्वारा महंत दिग्विजय नाथ, महंत अवेद्यनाथ और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमाएं भी स्थापित हुई।

शुक्रवार को शुरू हुए महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद समारोह के 88वां स्थापना दिवस पर समारोह में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें अलग-अलग संगठनों के बच्चे मौजूद रहे। लगभग 900 बच्चों ने शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ और सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने मंच के सामने बैठे लोगों को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि अगले 10 से 11 सालों में सभी संस्थाओं में एक नई चुनौती होगी। जब महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद अपना 100 साल पूरा कर रहा होगा और तब आपके सामने कई सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों की चुनौती होगी।

इस मंच पर महंत दिग्विजय नाथ, महंत अवेद्यनाथ और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमाएं भी स्थापित हुई हैं। उनका लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि अन्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ है। यह प्रतिमाएं सिर्फ एक आम प्रतिमाएं नहीं है बल्कि इनसे हमें समाजिक जीवन में, राष्ट्रीय जीवन में और व्यक्तिगत जीवन में भी एक नई ऊर्जा एक नई प्रेरणा प्राप्त होती है।

समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की। हमारी सेनाएं देश की सीमाओं की रक्षा पूरी मजबूती के साथ कर रही हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण प्रारंभ इसी वर्ष शुरू हुआ और यह प्रयास भारत की जनता का था जिसके सपने को लगभग 500 साल बाद साकार किया देश के सबसे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। इस देश को लगभग 34 वर्ष के बाद एक नई शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति के रूप में मिली है। योगी ने कहा कि हमने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस जैसी महामारी से एक बड़ी लड़ाई लड़ी है और इंसेफेलाइटिस के खिलाफ उत्तर प्रदेश की लड़ाई में सफलता की नई ऊंचाइयों को इस वर्ष प्राप्त किया।

1977 से लेकर के 2017 तक कोई वर्ष ऐसा नहीं था जब प्रदेश के अंदर 600 से लेकर के 1500 मौतें केवल 3 महीने के अंदर होती थी और जुलाई से लेकर के सितंबर के बीच में इतनी मौतें हो जाती थी। लेकिन पिछले 3 वर्षों के दौरान हम लोगों ने प्रदेश के अंदर अंतर विभागीय समन्वय, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करना, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करना, अंतर विभागीय समन्वय के माध्यम से हर एक विभाग को जवाबदेही के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ाया और जन समुदाय को उसके साथ जोड़ने का परिणाम रहा कि इंसेफेलाइटिस की मौतों पर काबू करने में प्रदेश सरकार को 95 फीसदी सफलता प्राप्त हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीएस जनरल रावत ने विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि आप हमारे देश का भविष्य हैं, गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ आज हुआ।

संबोधन के दौरान जनरल रावत ने कहा कि आप लोग विद्यार्थी जो बैठे हैं आप हमारे देश का भविष्य हैं, हमारा देश किस तरह से उन्नति करेगा। यह आपकी कार्यशैली और शैली पर निर्भर है। आप लोग जो लगन और मेहनत करेंगे, ईमानदारी और वफादारी के साथ अपना कर्तव्य पालन करेंगे उसी प्रकार उसी प्रणाली से हमारा देश उन्नति करेगा। इसलिए हमारे देश का भविष्य आप सभी के हाथों में है।

संबंधित समाचार