Bareilly: ओएचई लाइन फेल होने से 20 से ज्यादा ट्रेनें थमी...निकला यात्रियों का पसीना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे की ओएचई लाइन फेल होने से 20 से अधिक ट्रेनें रविवार को प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को रामपुर-बरेली के बीच नगरिया सादात और बरेली-फरीदपुर के बीच रसोइया के पास ओएचई लाइन फेल होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

इसकी वजह से दिल्ली- लखनऊ रूट पर 04517 वाराणसी-बठिंडा एक्सप्रेस तीन घंटे और 04029 मुजफ्फरपुर-आनंद स्पेशल ट्रेन नौ घंटे और 04011 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन तीन घंटे की देरी से आई। वहीं 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया।

इसके अलावा 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 12588 गोरखपुर एक्सप्रेस, 12328 उपासना एक्सप्रेस, 12231 चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15119 जनता एक्सप्रेस, 13019 बाघ एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा मेल, 15043 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची। वहीं 03312 चंडीगढ़-दरभंगा स्पेशल ट्रेन नौ घंटे की देरी से आए। 04602 फिरोजपुर-पटना विशेष ट्रेन 12 घंटे देरी से आई। जिससे बरेली जंक्शन पर यात्री परेशान होते रहे।

संबंधित समाचार