आरोग्य मंदिरों में 8.27 लाख लोगों ने बनाया रिकार्ड, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करने वालों का आंकड़ा जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के 16063 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आठ लाख 27 हजार 313 लोगों ने योगा किया। यह संख्या देश के अन्य प्रांतों के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की तुलना में सर्वाधिक है। वहीं, दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश, तीसरे पर राजस्थान, चौथे पर तमिलनाडु और पांचवें पर कर्नाटक शामिल हैं। इस रिपोर्ट में देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को बताया कि हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है। देश में सभी सरकारी दफ्तरों में भी योगाभ्यास किया गया। इसी कड़ी में देश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। यहां चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, तीमारदारों एवं अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश में सात लाख 24 हजार 179, तीसरे नंबर पर राजस्थान में छह लाख 15 हजार 118, चौथे नंबर पर तमिलनाडु में तीन लाख 51 हजार 530 एवं पांचवें नंबर पर कर्नाटक में दो लाख 50 हजार 035 लोगों ने योगाभ्यास किया।

ये भी पढ़े : न लेजर लाइट, न उड़ेगी पतंग! लखनऊ एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में लगेगा प्रतिबंध

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म