दिल्ली-एनसीआर में जारी किसान आंदोलन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर सीमा पर जारी किसान आंदोलनों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका ऋषभ शर्मा की ओर से दायर की गई है, जिसमें दिल्ली एनसीआर में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर किसानों के प्रदर्शन को खत्म करवाने का अनुरोध …

नई दिल्ली। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर सीमा पर जारी किसान आंदोलनों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका ऋषभ शर्मा की ओर से दायर की गई है, जिसमें दिल्ली एनसीआर में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर किसानों के प्रदर्शन को खत्म करवाने का अनुरोध किया गया है। याचिका में दिल्ली के सभी बॉर्डर को खोलने के लिए संबंधित ऑथारिटी को निर्देश देने की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों को मुहैया कराई गई जगह पर शिफ्ट करने के लिए सम्बंधित ऑथारिटी को निर्देश दिया जाए। याचिका में कहा गया है कि किसानों के इतनी बड़ी संख्या में जमा होने से कोरोना के सामुदायिक प्रसार का खतरा बढ़ गया है, इसलिए इनको तुरंत हटाया जाना चाहिए। याचिका में कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों ने सड़कों को बंद कर दिया है जिससे आपातकालीन और चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

याचिका में कहा गया है कि दिल्ली में बड़े सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए लोग दिल्ली आते हैं जिनको दिक्कत हो रही है। याचिकाकर्ता का कहना है कि 26 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी निरंकारी मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दी थी, जिसे किसानों ने ठुकरा दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव