बिजनौर: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोर की शव...कर्ज से चल रहा था परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। मकान की छत पर बने कमरे में फंदे से किशोर का शव लटका मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शेरकोट में मोहल्ला वीरथला निवासी संजय पुण्डीर के 15 वर्षीय इकलौता पुत्र आदित्य पुण्डीर रात को छत पर बने कमरे में सोने गया था। सुबह जब मां निर्मला जगाने गईं तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह कमरा खोलने पर आदित्य का शव फंदे पर लटका मिला। 

परिजनों के अनुसार, संजय पुण्डीर पर काफी कर्ज था। कर्जदार अक्सर घर आकर परेशान करते थे। इससे आदित्य तनाव में रहता था। वह पिछले तीन-चार दिनों से खाना भी नहीं खा रहा था और किसी से बात भी नहीं कर रहा था। थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार