मुरादाबाद: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस बीच पति के दूसरी औरतों से अवैध संबंध होने की जानकारी मिलने पर विवाहिता ने विरोध किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। चेतावनी दी कि अगर दहेज नहीं लाई तो पति …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस बीच पति के दूसरी औरतों से अवैध संबंध होने की जानकारी मिलने पर विवाहिता ने विरोध किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। चेतावनी दी कि अगर दहेज नहीं लाई तो पति की दूसरी शादी करा देगी।

भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुरा निवासी एक युवती का विवाह ग्राम उदावाला निवासी युवक से हुआ था। विवाहिता के अनुसार शुरुआत में तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराली दहेज की मांग करने लगे। उसकी विधवा मां ने असमर्थता जाहिर की तो ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। महिला के अनुसार इस बीच उसके दो बच्चे हुए। इसके बाद भी पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता। उसके अनुसार कुछ समय पहले उसके पति के मौसेरे भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला अमरोहा जिले के एक थाने में दर्ज हो गया। जिस पर मौसेरा देवर अपने परिवार के साथ घर पर ही रहने लगा।

विवाहिता के अनुसार उसने एक दिन पति को अपनी मौसेरी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके साथ सभी ने मारपीट की। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि पति के अन्य औरतों से भी शारीरिक संबंध हैं। आरोप है कि 30 नवंबर को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। चेतावनी दी कि अगर दहेज लेकर नहीं आई तो पति का दूसरा विवाह करा देगी। मायके आने पर महिला ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने भगतपुर पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार