किसान आंदोलन को बॉलीवुड से पर्याप्त समर्थन नहीं मिलने पर गायक गिप्पी ग्रेवाल ने जताई निराशा
मुंबई। पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने शनिवार को बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में पंजाब के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ जब राज्य को किसानों के प्रदर्शनों के बीच उनके समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत थी। हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध …
मुंबई। पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने शनिवार को बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में पंजाब के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ जब राज्य को किसानों के प्रदर्शनों के बीच उनके समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत थी। हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को लगातार दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं।
Dear Bollywood,
— Gippy Grewal (@GippyGrewal) December 5, 2020
Every now and then your movies have been shot in Punjab & everytime you have been welcomed with open heart. But today when Punjab needs u the most, u didn't show up and speak a word. #DISAPPOINTED #8_दिसंबर_भारत_बन्द#TakeBackFarmLaws#FarmersAreLifeline
गिप्पी ग्रेवाल के नाम से मशहूर 37 वर्षीय रूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने ट्विटर पर लिखा कि वर्षों तक पंजाब ने खुली बाहों से बॉलीवुड का स्वागत किया लेकिन इस मुद्दे पर उसकी चुप्पी तकलीफदेह है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय बॉलीवुड, हमेशा आपकी फिल्में पंजाब में खूब सफल रहीं और यहां हर बार आपका खुली बाहों के साथ स्वागत किया गया। लेकिन आज जब पंजाब को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो आप न आए और न ही आपने एक शब्द भी बोला। बहुत निराशा हुई।’
गायक जसविंदर सिंह बैंस ‘जॉज़ी बी’ ने भी इस मामले में ग्रेवाल का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिनका जमीर जिंदा है वह समर्थन में आ रहे हैं।’’
This tweet was not for you @taapsee and the others who are supporting us and trust me It means alot at this time. We are very thankful for this. My tweet was for them who call them from Punjab and not even utter a single word . They all vanish. #FarmersAreLifeline https://t.co/rXlEHkyriq
— Gippy Grewal (@GippyGrewal) December 5, 2020
तापसी पन्नू ने ग्रेवाल के ट्वीट पर जवाब में लिखा कि बॉलीवुड में ऐसे कलाकार हैं जो किसानों के प्रदर्शन समेत विवादित मुद्दों पर हमेशा से ही मुखर रहे हैं और उनकी यह आम टिप्पणी ‘हतोत्साहित’ करने वाली है।
पन्नू, स्वरा भास्कर, रिचा चड्ढा, सोनू सूद, हंसल मेहता, मोहम्मद जिशान अय्यूब, दिव्या दत्त और नेहा शर्मा समेत बॉलीवुड के कई सितारे किसानों के समर्थन में सामने आए हैं।
