अमरोहा: गांव कमालपुरी में तेंदुआ दिखने से फैली ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिले में तेंदुए की दहशत बरकरार है। अब कमालपुरी में तेंदुआ देखने जाने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की तरफ से लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। 

शनिवार की देर रात तेंदुआ गांव कमालपुरी में देखा गया। जहां गांव जाजरू निवासी जावेद अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान रात में गांव कमालपुरी माफी के पास उन्होंने सड़क पर तेंदुए को देखा।

जावेद और उनके साथियों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। ग्रामीणों ने जान-माल की सुरक्षा के लिए तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

 

संबंधित समाचार