अखिलेश यादव बोले- बीजेपी राज में आपातकाल से गुजर रहा प्रदेश, व्यापार-कारोबार में नए तरह की इमरजेंसी 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में व्यापार और कारोबार आर्थिक एवं सामाजिक आपातकाल से गुजर रहा है। इस सरकार में नए तरह की इमरजेंसी है। पिछले एक साल में 35 हजार एमएसएमई इकाईयां बंद हो गयी है। भाजपा से जुड़े कारोबारी मुनाफा कमा रहे है। बिचौलिये लाभ कमा रहे है। व्यापारियों से चंदे के रूप में विशेष नजराना वसूला जा रहा है। निवेश में एडवांस कमीशन मांगा जा रहा है। भाजपा सरकार के टैक्स सिस्टम से व्यापारियों में डर का माहौल है।

सपा प्रमुख, रविवार को पार्टी मुख्यालय में समाजवादी व्यापार सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक उपरांत प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जीएसटी, पुराने मामलों की झूठी नोटिस और सेटलमेंट की नाम पर व्यापारियों से वसूली हो रही है। कानपुर में सेटलमेंट पालिसी के नाम पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के सामने महीनों पुलिस बैठा दी गयी थी। सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर छापे मारे जाते है। भाजपा सरकार की वसूली की नीतियों से व्यापारी दुःखी और परेशान है। कहीं जीएसटी के नाम पर छापा मारा जा रहा है तो कहीं अन्य टैक्सों के नाम पर वसूली हो रही है। लोगों के पास वर्किंग कैपिटल नहीं बची है। लेन-देन और व्यापार के लिए कर्ज लेने जाने पर बैंक के लोग कमीशन, मांगते है।

टॉप 20 माफियाओं की सूची जारी करें

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की मांग है कि भाजपा सरकार प्रदेश के टॉप 20 माफियाओं की सूची जारी करें। साथ ही जिलों के टॉप 10 माफियाओं की सूची जारी करे। सरकार वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर, मिर्जापुर, कुशीनगर, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, लखनऊ कानपुर, उन्नाव समेत सभी जिलों के टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी करें। लेकिन भाजपा सूची नहीं जारी करेगी क्योंकि माफिया और अपराधी भाजपा से जुड़े है।
इनसेट

आजम खां की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री को घेरा

अखिलेश यादव ने कहा कि मो. आजम खां ने यूनिवर्सिटी बनाई थी, भाजपा सरकार ने उसे बंद करा दी। आजम खां, विश्वविद्यालय के चांसलर बने तो अब मुख्यमंत्री ने भी गोरखपुर विश्वविद्यालय बना लिया है और चांसलर बन गये हैं। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के जरिए राजस्व विभाग, सड़क और तालाब की जमीन को विश्वविद्यालय का हिस्सा बना लिया है। अगर मुख्यमंत्री ने वही काम किया है तो आजम साहब ने क्या गलत किया था, मुख्यमंत्री जी के यूनिवर्सिटी के भी कागजों की जांच होनी चाहिए।

भामाशाह जयंती मनाई

सपा मुख्यालय में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम के चलते भामाशाह ने महाराणा को सैन्य बल गठन के लिए भारी धनराशि दी थी। इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी तथा प्रमुख नेताओं की बैठक में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ल के आवास पहुंचे अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव के साथ रविवार को त्रिवेणी नगर स्थित अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के आवास पर जाकर उनके परिवार से भेंट की। सपा प्रमुख ने कहा कि हम सबको ग्रुप कैप्टन शुभांशु पर गर्व है।

ये भी पढ़े : सड़क दुर्घटनाओं में 50 फीसदी कमी लाना लक्ष्य नहीं, नैतिक अभियान : परिवहन आयुक्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म