Bareilly: फैक्ट्री की दीवार पर फिर दिखा तेंदुआ...वीडियो वायरल होने के बाद दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हाफिजगंज के गांव फैजुल्लापुर में बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री के अंदर तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में हैं। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की तलाश में कांबिंग कर रही है। मगर कोई सुराग नहीं लगा। अब एक बार फिर मंगलवार शाम फैक्ट्री के अंदर तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। तेंदुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल मंगलवार की शाम बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री की दीवार पर तेंदुआ फिर बैठा देखा गया। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों और चौकीदार ने दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एक बार फिर तेंदुआ देखे जाने के बाद से लोग दहशत में हैं। चौकीदार व ग्रामीणों का कहना है वन विभाग नजरअंदाज कर रहा है।

इससे पहले वन विभाग ने तेंदए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। लेकिन उसको पकड़ने में कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। फिलहाल लोगों से वन विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही अकले बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है।

 

संबंधित समाचार