निजी घरानों को 3500 करोड़ का लाभ देने की तैयारी, उपभोक्ता परिषद ने लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने निजी घरानों को 3500 करोड़ का लाभ देने की तैयारी की है। राज्य विद्युत नियामक आयोग में अभिमत के दाखिल किये गये प्रस्ताव में कॉरपोरेशन ने बिजली कंपनियों को बेचने के लिए कम रिजर्व बिड प्राइस रखी है।

परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि नियामक आयोग ने विद्युत नियामक आयोग ने निजीकरण के मसौदे पर सबसे बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने राज्य सरकार से ज्यादा सम्पत्ति की बिजली कंपनियों को कम सम्पत्ति बताकर उसे विक्रय करने के प्रस्ताव प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल व दक्षिणांचल निगमों के 42 जिलों को तोड़कर बनने वाली पांच नई बिजली कंपनियों की कुल मिनिमम रिजर्व बिड प्राइस लगभग 6500 से 6800 करोड़ आकी गई, जबकि वास्तव में प्राइस 10,000 करोड़ की है।

यह भी पढ़ें : निजीकरण का विरोध : देश भर में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म