बाराबंकी में लाखों का सामुदायिक शौचालय बना शोपीस : पानी की सप्लाई बंद, साफ-सफाई नहीं, हमेशा लगा रहता है ताला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार : विकास खंड हैदरगढ़ स्थित ग्राम पंचायत जारमऊ में खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत बनाया गया सामुदायिक शौचालय आज बेकार पड़ा है। लाखों रुपए की लागत से बने इस शौचालय का उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। शौचालय की स्थिति काफी खराब है।

पानी की सप्लाई के लिए लगाया गया मोटर कई महीनों से खराब पड़ा है। साफ-सफाई के लिए कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं है। इसके कारण शौचालय परिसर में गंदगी फैली है और चारों ओर घास उग आई है। ग्रामीण राणा सिंह ने बताया कि शौचालय में हमेशा ताला लगा रहता है।

उन्हें यह भी नहीं पता कि इसकी देखरेख के लिए किसी कर्मचारी की तैनाती की गई है या नहीं। क्योंकि यहां कोई आता-जाता नहीं है। खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि यह मामला अब उनके संज्ञान में आया है। वे जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे और शौचालय का संचालन जल्द शुरू करवाएंगे।

यह भी पढ़ें:- अरबों का फर्जीवाड़ा : अंसल निदेशकों की बढ़ती जा रही मुश्किलें, सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दो और रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म