6,000एमएएच बैटरी, 6 जीबी रैम और 16एमपी क्वॉड कैमरे वाला यह शानदार फोन इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये
लो बजट में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने वाले TECNO ब्रांड ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत की है। कंपनी ने इस सीरीज़ को ‘POVA’ टाईटल के साथ पेश किया है जिसके तहत लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन का नाम TECNO POVA है। ब्रांड का …
लो बजट में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने वाले TECNO ब्रांड ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत की है। कंपनी ने इस सीरीज़ को ‘POVA’ टाईटल के साथ पेश किया है जिसके तहत लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन का नाम TECNO POVA है। ब्रांड का यह सस्ता स्मार्टफोन सिर्फ 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आने वाली 11 दिसंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
TECNO POVA
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेक्नो ने अपने नए डिवाईस को 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 1640 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की डॉट-इन एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फान का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत का है जो 480निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
TECNO POVA को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 7.0 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए जहां यह फोन माली-जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है वहीं गेमिंग को स्मूथ और लैगफ्री बनाने के लिए इसे हाइपरइंजन गेम टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा गया है।
