Lucknow News: अहिबरनपुर में हुआ लो वोल्टज, उपभोक्ता हुए परेशान
लखनऊ, अमृत विचार: अहिबरनपुर के कर्बला ढाल, मदेय गंज और मक्कागंज क्षेत्र में शुक्रवार को उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से परेशान रहे। उपभोक्ताओं के इस दौरान टुल्लू पंप न चल पाने के कारण करीब तीन घंटे तक पानी की समस्या से जूझते रहे। वहीं कूलर,एसी,फ्रिज,टीवी सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के भी लोग उपयोग नहीं कर सके। वहीं कई लोगों ने उपकरणों के फुंक जाने डर से स्विच ऑन तक नहीं किया। उपभोक्ताओं के उपकेंद्र पर शिकायत करने के बाद भी बिजली कर्मचारी घंटों तक नहीं आए।
अहिबरनपुर के कर्बला ढाल, मदेयगंज, मक्कागंज सहित आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे के करीब बिजली की आवाजाही के बीच अचानक लो वोल्टज की हो गया। इसके चलते क्षेत्र में पानी की समस्या खडी हो गई। लोग दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर हो गए। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार यहां आए दिन घरों के उपर से केबल तारों में शार्ट सर्किट हो जाता है। शार्ट सर्किट के कारण लो वोल्टज की समस्या हो जाती है। इन तारों को हटाने के लिए कई बार उपकेंद्र अधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है।इसके बावजूद केबल को हटाने की कार्रवाई आज तक नहीं की गई है।
मक्कागंज निवासी फैजान ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से 50 मीटर दूर बिजली के पोल से लोगों को कनेक्शन दिए गए है। इसके साथ ही घरों के ऊपर से केबल लाइन तक विभाग ने गुजार दी है। थोडी सी हवा चलने पर शार्ट सर्किट सहित अन्य कारणों से यहां घंटो सप्लाई बाधित होने के साथ लो वोल्टज की समस्या खड़ी हो जाती है। इसके कारण पानी की समस्या से सबसे अधिक जूझना पड़ता है। साथ ही लोग कूलर,एसी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का लोग उपयोग भी नहीं कर पाते हैं। अहिबरनपुर एसडीओ के अनुसार लो वोल्टज समस्या की जानकारी उनके पास नहीं आई है। फिर भी अगर इलाके में ऐसी समस्या हुई है तो उसे दूर करा दिया जायेगा।
यह भी पढ़ेः UP Monsoon: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 12 जिलों में जारी भारी बारिश का अलर्ट
