Good News: क्रिटिकल पेशेंट्स को अब नहीं होगी परेशानी, बलरामपुर अस्पताल में जल्द शुरू होगा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : बलरामपुर अस्पताल में मरीजों को बिना किसी रुकावट ऑक्सीजन आपूर्ति होगी। अस्पताल में लगे लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट संचालन का लाइसेंस मिल गया है। अस्पताल प्रशासन ने इसी माह के आखिर तक प्लांट शुरू होने का दावा किया है।

अस्पताल में 756 बेड हैं। 24 घंटे इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। आईसीयू-वेंटिलेटर का संचालन हो रहा है। बहुत से मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत पड़ती है। अस्पताल में अभी दो ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगे हैं। ऑक्सीजन जनरेटर खराब होने पर कई बार ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो चुकी है। ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने में हर साल लाखों रुपये प्लांट मरम्मत के नाम पर खर्च हो रहे हैं। मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। नई बिल्डिंग के सामने करीब चार माह पहले प्लांट लगाया गया था। प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस न होने से उसे शुरू नहीं किया जा रहा था। पेट्रोलियम विभाग के जरिये प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस जारी किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु ने बताया लाइसेंस मिल गया है। इसी माह के आखिर तक प्लांट शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेः टीचर्स के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस बन रही परेशानी, कहीं आ रही तकनीकी खामियां तो कहीं शिक्षक नहीं ले रहे रुचि

संबंधित समाचार