सांसद प्रमोद तिवारी का भाजपा पर हमला, कहा- विवाद का नहीं बल्कि आस्था का विषय है कावड़ यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी आज प्रयागराज में थे। उन्होंने अपने आवास पर संवाददाताओं से कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि का मंदिर अलग है और शाही ईदगाह मस्जिद अलग है।

प्रमोद तिवारी ने कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जो फैसला दिया है उस फैसले का हम स्वागत और सम्मान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी और उसके उकसाये हुए लोग ही मथुरा में विवाद खड़ा करने की कोशिश करते हैं।

वहीं यूपी में 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में होने जा रही कावड़ यात्रा को लेकर नेम प्लेट विवाद पर प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कावड़ यात्रा विवाद का नहीं बल्कि आस्था का विषय है। उन्होंने कहा है कि जो कावड़ यात्री जा रहे हैं उन्हें सुविधा और सुरक्षा मिलनी चाहिए। ‌ 

कांग्रेस नेता ने उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली की बीजेपी सरकारों पर माहौल खराब करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी गया था और सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अलग राज्य सरकारें कोई दिशा निर्देश जारी करती हैं, तो यह पूरी तरह से अनुचित होगा। ‌ 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म