बरेली का आईवीआरआई प्रदेश में है नंबर-1

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई ने एक बार फिर बरेली का कद ऊंचा किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से शनिवार को जारी कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में आईवीआरआई को देश में चौथा व प्रदेश में पहले स्थान हासिल करने में कामयाबी मिली है। अगर पिछली बार की रैंकिंग पर नजर डाली जाए …

बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई ने एक बार फिर बरेली का कद ऊंचा किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से शनिवार को जारी कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में आईवीआरआई को देश में चौथा व प्रदेश में पहले स्थान हासिल करने में कामयाबी मिली है। अगर पिछली बार की रैंकिंग पर नजर डाली जाए तो आईवीआरआई को पिछले वर्ष देश में पांचवां स्थान मिला था। इस बार आईवीआरआई ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए देश में चौथा नंबर हासिल किया है।

आईसीएआर ने देश के 31 कृषि विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। देश में पहले स्थान पर आईसीएआर नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल है। रैंकिंग जारी करने का आधार विश्वविद्यालय में किए गए शोध कार्य, प्रोफेसरों की शैक्षिक योग्यता, विदेशों में उनके पठन-पाठन का अनुभव व शोध पत्र प्रकाशन रहा है।

इसके अलावा रैंकिंग बनाते समय इस पर भी विश्वविद्यालयों को अंक दिए गए कि वहां से जेआरएफ व एसआरएफ क्वालीफाई करने वाले छात्र कितने हैं। कितने प्रोफेसर हैं जिनके पास विदेशी विश्वविद्यालयों से पीएचडी की डिग्री है। साथ ही कितनों ने पठन-पाठन व प्रशिक्षण के लिए तीन महीने से ज्यादा का समय विदेशी विश्वविद्यालयों में बिताया है।

संबंधित समाचार