बरेली: शिव प्रकाश रावल महाराज का प्रयास अविस्मरणीय- संतोष गंगवार
बरेली,अमृत विचार। गंगोत्री धाम से मां गंगा का जल लेकर काठमांडू में भगवान शिव का जलाभिषेक कर 16 दिवसीय यात्रा पूरी होने के बाद शनिवार को शिव प्रकाश रावल महाराज बरेली पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक सुशील मित्तल के आवास पर मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी परिवार के जिला संरक्षक सुशील मित्तल के संयोजन में संस्थापक व …
बरेली,अमृत विचार। गंगोत्री धाम से मां गंगा का जल लेकर काठमांडू में भगवान शिव का जलाभिषेक कर 16 दिवसीय यात्रा पूरी होने के बाद शनिवार को शिव प्रकाश रावल महाराज बरेली पहुंचे।
कार्यक्रम संयोजक सुशील मित्तल के आवास पर मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी परिवार के जिला संरक्षक सुशील मित्तल के संयोजन में संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में महाराज का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने महाराज की ओर से किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे अविस्मरणीय करार दिया।
शिव प्रकाश रावल महाराज ने बताया कि गंगोत्री धाम से मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की यात्रा हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली से होते हुए 30 नवंबर 2020 को काठमांडू में बाबा पशुपतिनाथ का जलाभिषेक करने के बाद दोबारा बरेली आगमन हुआ है। यहां भक्तों की अपार भीड़ ने मां गंगा का पवित्र जल एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी के लक्ष्य श्री गंगा, गाय, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की सराहना करते हुए संगठन परिवार के सरंक्षक के रूप में अपनी स्वीकृति प्रदान की।
इस दौरान संस्था परिवार की ओर से श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार का माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया। संगठन परिवार की ओर से संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की शपथ दिलाई। इसके बाद मां गंगा की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला संरक्षक सुशील मित्तल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एडवोकेट अनिल कुमार, गुलशन आनंद, आरेन्द्र अरोरा कुक्की, आचार्य हेमन्त शांडिल्य, डॉ. सरताज हुसैन, शशिकान्त गौतम, मनीष रस्तोगी, अमर सिंह परमार, चित्रा मित्तल, सुधा सक्सेना, रचना सक्सेना, रेखा श्रीवास्तव, प्रतिभा जौहरी, राशि पाराशरी, कीर्ति चौहान, विशाल श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, कौशिक टंडन, सचिन पाठक, अमित रस्तोगी, मोहित अरोरा, सौरभ अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, मुदित अग्रवाल, ऋ षभ मित्तल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
