भाषा विश्वविद्यालय में शुरू हुई विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्रों में नवीन रुझानों पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी
लखनऊ, अमृत विचार: ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नवीन रुझानों पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी और मण्डल केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। दोनों कार्यक्रमों का सुबह 10 बजे से हो गई है। राष्ट्रीय संगोष्ठी में विज्ञान और तकनीकी में नवीनतम रुझानों पर चर्चा होगी। संगोष्ठी की मुख्य संरक्षिका उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी। कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति प्रो. अजय तनेजा हैं। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. अभय कृष्ण हैं।
उत्तर प्रदेश शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के अटल हॉल में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। प्रतियोगिता के संरक्षक डॉ. डीबी सिंह एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अभय कृष्ण हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार व जिलाधिकारी विशाख की उपस्थिति रहेगी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
यह भी पढ़ेः विद्यार्थी परिषद ने आयोजित की कबड्डी प्रतियोगिता, शुरू की 'खेलो भारत' आयाम की पहल
