लखनऊ के मरी माता मंदिर पर सेतु का 88 प्रतिशत निर्माण पूरा: DM ने निरीक्षण कर दिए जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार को मरी माता मंदिर स्थित निर्माणाधीन फ्लाई ओवर और अर्जुनगंज मार्ग पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक अमित वर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर मरी माता मंदिर मंदिर स्थित सकरे लघु सेतु और पहुंच मार्ग का कार्य 15.93 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 88 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दिसम्बर 2025 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। 

जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर डॉ सचिन वर्मा, परियोजना अधिकारी सेतु निगम इकाई 2 अमित वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सतेंद्र नाथ, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़े : भोलेनाथ के जयकारों के साथ 7वां जत्था रवाना, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7541 तीर्थयात्री करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

 

 

 

संबंधित समाचार