कानपुर: पेड़ से लटकता मिला मानव कंकाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। घाटमपुर के कोरों गांव के जंगल में पेड़ से मानव नर कंकाल लटकता मिला। रविवार सुबह खेत में शौच के लिए गए लोगों ने पेड़ से कंकाल लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त इसी गांव के चंदू के रूप में हुई, जो करीब डेढ़ हफ्ते से गायब था। मृतक की …

कानपुर। घाटमपुर के कोरों गांव के जंगल में पेड़ से मानव नर कंकाल लटकता मिला। रविवार सुबह खेत में शौच के लिए गए लोगों ने पेड़ से कंकाल लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी।

शव की शिनाख्त इसी गांव के चंदू के रूप में हुई, जो करीब डेढ़ हफ्ते से गायब था। मृतक की जेब से 20 रुपये और एक तंबाकू का पैकेट मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार