सावन के पहले दिन राजधानी में हुई झमाझम बारिश: आधे घंटे की बरसात से बदहाल हुआ शहर, जानें 12 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: सावन के पहले दिन राजधानी राजधानी में झमाझम बारिश हुई। सुबह धूप निकली और कुछ देर बाद काले बादल छा गए।

PM SHri   (11)

महज आधे घंटे की बारिश ने नगर निगम इलाके की कई गलियां डूब घईं। किसी-किसी इलाके में बारिश के दौरान धूप भी निकली। इस सीजन में यही पहली बार है जब पूरे लखनऊ में एकसाथ बारिश हुई।

PM SHri   (9)

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में आने वाले करीब 6 दिनों तक मौसम में मिला जुला असर देखने को मिलेगा।

PM SHri   (10)

इस दौरान बादल छाए रहने के साथ में धूप भी निकलेगी, जबकि हल्की बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के बीच बना रहेगा।

ये भी पढ़े : आज से लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे रक्षामंत्री, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

संबंधित समाचार