Lucknow News: दुष्कर्म के बाद महिला के हाथ बांधकर फेंकने वाला गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबग्गा पुलिस ने 24 घंटे में किया वारदात खुलासा

लखनऊ, अमृत विचार। दुष्कर्म पीड़िता को अगवा कर दोबारा दुष्कर्म कर हाथ बांधकर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुबग्गा पुलिस ने इस मामले का खुलासा रिपोर्ट दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर किया। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कानपुर निवासी महिला दुबग्गा इलाके में किराए पर रहती है। पति और दो बच्चे कानपुर में रहते हैं। करीब साढ़े तीन साल पहले महिला को शादी का झांसा देकर मौरा गांव निवासी अंशू मौर्य उर्फ अभय ने उसका शारीरिक शोषण किया था। आरोपित ने पीड़िता से बहन की शादी करने के नाम पर कई बार में रुपए 5.60 लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद शादी करने से मना कर दिया था।

इस मामले में दुबग्गा पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पीड़िता के मुताबिक 9 जुलाई की रात उसे घर के बाहर से आरोपित अंशू ने अपने रिश्तेदार व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर कार से अगवा कर लिया था। उसका मुंह और हाथ-पैर बांधकर उसके साथ रेप किया था। उसकी पिटाई करने के बाद 10 जुलाई की सुबह वसंतकुंज इलाके में फेंक दिया था।

डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी अंशू को शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।

संबंधित समाचार