संभल: 27 पेट्रोल पंपों पर मिली कमियां, नोटिस जारी कर लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। सावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर संभल जिले में प्रशासन और आपूर्ति विभाग की टीम ने 36 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। 27 पेट्रोल पंपों पर कमियां पाई गईं। पंप स्वामियों को नोटिस देते हुए 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

डीएम के आदेश एवं आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश को लेकर नायब तहसीलदार और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को जिले के 36 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। श्री बालाजी फ्यूल स्टेशन गुन्नौर, शंकर सर्विस स्टेशन हुमायूंपुर गुन्नौर, जमुना फिलिंग स्टेशन जुनावई ,आमिर फिलिंग स्टेशन संभल, बंटी फिलिंग स्टेशन हयातनगर संभल, सिरसी फिलिंग स्टेशन सिरसी, अरहम फिलिंग स्टेशन सिरसी, एवन फिलिंग स्टेशन सैफ खां सराय,

संभल फिलिंग स्टेशन संभल, हरिचरण दास पेट्रोल पंप संभल, बाबूराम अग्रवाल फिलिंग स्टेशन संभल सहित 27 पेट्रोल पंपों पर साफ सफाई के लिए कार्मिकों की तैनाती नहीं मिली। दिव्यांगजनों के लिए रैंप नहीं बनाया गया था। इसके अलावा अन्य कमियां भी पाई गईं। इन्हें लेकर रिटेल आउटलेट,पेट्रोल पंप स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 10 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया।

 

संबंधित समाचार