बरेली: हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
अमृत विचार, बरेली। सड़क हादसों में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, विसौली में हुए हादसे …
अमृत विचार, बरेली। सड़क हादसों में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, विसौली में हुए हादसे में घायल छात्र की शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। तीसरे हादसे में फरीदपुर के घायल छात्र की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
भमोरा थाना क्षेत्र के नौगवा गांव निवासी मुनीश सिंह पुत्र नरेश पाल शनिवार को पत्नी पूजा के साथ अपनी ससुराल नवदिया गए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही कैंट क्षेत्र के क्यारा गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने मुनीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला को भर्ती कर लिया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमर्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वहीं, करीब चार माह पहले हादसे में घायल हुए युवक की मौत हो गई। फरीदपुर थाना क्षेत्र के धारमपुर गांव निवासी इमरान पुत्र इरशाद को करीब चार माह पहले पहले एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिवार के लोगों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में कुछ सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए थे। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल ले जा रहे थे। छात्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इसके अतिरिक्त बदायूं के भी एक युवक की शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। बदायूं जिले के विसौली थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी 18 वर्षीय नरोत्तम पुत्र लाल बहादुर 11वीं का छात्र था। वह 29 नवंबर को साइकिल का पंचर सही कराने जा रहा था। इसी बीच विसौली के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोगों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
