अमरोहा व मुरादाबाद में 6 ठिकानों पर पहुंची आयकर टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

चंदे की फर्जी रसीदों से घोटाले की सूचना पर आयकर विभाग का छापा

मुरादाबाद, अमृत विचार। राजनीतिक दलों को चंदे की फर्जी रसीदें जारी कर टैक्स छूट दिलाने के बड़े खेल का भंडाफोड़ करते हुए आयकर विभाग ने सोमवार को मुरादाबाद और अमरोहा जनपद में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आयकर महानिदेशालय के निर्देश पर की गई, जिसका नेतृत्व मुरादाबाद में तैनात सहायक निदेशक (जांच) कुनाल गुरुरानी कर रहे थे।

मुरादाबाद में बुद्धि विहार, लाइनपार रामलीला ग्राउंड के पास, कंजरी सराय सहित कुल चार स्थानों पर छापेमारी की गई। वहीं अमरोहा में अमरोहा शहर और गजरौला के दो ठिकानों पर भी जांच दल पहुंचे। कुल मिलाकर छह स्थानों पर आयकर विभाग की टीमें एक ही समय पर सुबह करीब 6 बजे पहुंचीं।

यह कार्रवाई राजनीतिक दलों को दान में दी गई रकम की आड़ में फर्जी रसीदों के माध्यम से टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ की गई है। विभाग को लंबे समय से इस फर्जीवाड़े की शिकायतें मिल रही थीं। बताया गया कि कुछ स्थानों पर जांच शाम 8 बजे तक पूरी हो गई, जबकि अन्य पर देर रात तक छानबीन जारी रही। टीमों ने दस्तावेज, डिजिटल डाटा और लेनदेन के रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे संभव हैं। आयकर विभाग की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

ये भी पढ़ें - ड्रोन उड़ाकर गांव वालों की नींद हराम कर रहे शरारती तत्व, ग्रामवासी जागने को मजबूर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात