बरेली: जिले में 32 संक्रमित और मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। जिले में कुल 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने बाकी के चार संक्रमितों का …

अमृत विचार, बरेली। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। जिले में कुल 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने बाकी के चार संक्रमितों का डाटा अपडेट नहीं कर पाया है।

इस बारे में एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार 2523 लोगों की रिपोर्ट आई। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। ग्रीन पार्क, पटेल नगर, कुर्मांचल नगर, कटरा चांद खां, पंचशील नगर, पंजाबी कालोनी, पवन बिहार, बिहारीपुर, गुलालगंज, जोगीनवादा, शिवपुरी, इफ्को, रोहिणी, नेकपुर, डीडीपुरम, आलमगिरीगंज, अशरफ खां छावनी, आशीष रॉयल पार्क, चौबारी समेत अन्य क्षेत्रों में संक्रमित निकले हैं।

समाजसेवी शैलेश भी संक्रमित

मानसिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने वाले और उन्हें उनके परिजनों से मिलाने वाले समाजसेवी शैलेश कुमार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह पिछले दिनों एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की जांच कराने के लिए अस्पताल आए थे। महिला के संक्रमित निकलने के बाद उनकी भी जांच कराई गई तो वह भी पॉजिटिव निकले। इस पर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, 300 बेड अस्पताल में भर्ती मानसिक विक्षिप्त महिला कई बार हंगामा कर चुकी है। वह कई बार अस्पताल के कोविड वार्ड से बाहर भी भाग चुकी है। बीते शनिवार की शाम को भी उसने अस्पताल में हंगामा किया था। तब स्टाफ और परिवार के लोगों ने उसे-जैसे तैसे संभाला था।

संबंधित समाचार