सीएम धामी का सख्त रुख, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खुली छूट

Amrit Vichar Network
Published By Pawan Singh Kunwar
On

अमित शर्मा। 

देहरादून, अमृत विचार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए खुली छूट प्रदान की हुई है। इसका असर, साल दर साल बढ़ते विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों की संख्या में रूप में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य का पदभार संभालते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस पर रुख साफ कर दिया था। इसका साफ असर विजिलेंस की कार्यवाही में नजर आ रहा है। बीते चार साल में बड़े से बड़े आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में साल दर साल विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों के साथ ही सजा के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।

इस दौरान विजिलेंस ने कुल 82 ट्रैप में 94 गिरफ्तारियों को अंजाम दिया, जिसमें 13 राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं। बीते साढ़े चार साल से विजिलेंस के पास कुल 125 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 18 में सामान्य जांच, 25 में खुली जांच के बाद 82 ट्रैप किए गए। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ठोस साक्ष्य और मजबूत पैरवी से कोर्ट में सजा की दर को भी 71 प्रतिशत तक ले जाने में कामयाब रही है। इससे साफ है कि सरकार भ्रष्टाचार की समस्या को जड़ से खत्म करने के मिशन पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सतर्कता विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 भी जारी किया है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अंतिम फैसला आने तक आरोपियों को पूर्व के दायित्व या अहम जिम्मेदारी नहीं देने के साथ ही ट्रैप के मामलों में अभियोजन की प्रक्रिया में तेजी जाने के निर्देश दिए हैं।

          भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी
वर्ष       गिरफ्तारी    निर्णय   सजा 
2021          07             02         02 
2022          15             03         01
2023           20            18         16
2024           38            13          07
2025            14            03          02
(नोट साल 2025 के आंकड़े जुलाई 15 तक के हैं)


गिरफ्तारी से कोई नहीं बचा

लोनिवि एई 
नैनीताल में पीडब्ल्यूडी का सहायक अभियंता ठेकेदार से 10 हजार घूस लेते धरा
यूपीसीएल जेई 
देहरादून के हरबर्टपुर सबस्टेशन के जेई को 15000 की रिश्वत लेते दबोचा
एलआईयू कर्मी 
नैनीताल के रामनगर में एलआईयू का उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षी घूस लेते गिरफ्तार 
रोडवेज एजीएम 
काशीपुर में रोडवेज सहायक महाप्रबंधक को अनुबंधित बस संचालन के बदले 90 हजार रुपये रिश्वत लेते धरा
खंड शिक्षा अधिकारी 
हरिद्वार के खानपुर ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी 10 हजार की घूस लेते गिरफ्तार 
जीएसटी सहायक आयुक्त 
देहरादून में कार्यरत जीएसटी सहायक आयुक्त को 75 हजार की रिश्वत लेते दबोचा
जिला आबकारी अधिकारी 
रुद्रपुर में जिला आबकारी अधिकारी शराब कारोबारी से 10 लाख के माल के एवज में 10 फीसदी रिश्वत लेते धरा


हम देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए, सुशासन की कार्य संस्कृति विकसित करना चाहते हैं। इसी क्रम में मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार संभालने के दिन से ही विजिलेंस को भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ने के निर्देश दिए, जिसका असर अब नजर आ रहा है। भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाए जाने के लिए भी मजबूत पैरवी की जा रही है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री 

संबंधित समाचार