'चारे' से शुरू होकर 'जमीन' पर आकर अटक गई लालू प्रसाद की राजनीतिक यात्रा, RJD प्रमुख पर केशव मौर्य का पलटवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा कि उनकी राजनीतिक यात्रा ‘चारे’ से शुरू होकर 'जमीन' पर आकर अटक गई है। 

दरअसल, राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार यात्रा को लेकर गंभीर टिप्पणी की थी।इसके कुछ घंटे बाद केशव मौर्य ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए “एक्स” पर पोस्ट किया, “राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक यात्रा 'चारे' से शुरू होकर 'जमीन' पर आकर अटक गई है।” 

लालू यादव ने “एक्स” लिखा था, “झूठ बोलने आज बिहार आ रहे है प्रधानमंत्री मोदी। क्या आप झूठ सुनना पसंद करेंगे?’’ इसी पोस्ट में यादव ने मोदी का चित्र लगा एक पोस्टर भी साझा किया जिसमें लिखा है “गुरुत्वाकर्षण बल व्यक्ति को जमीन की ओर खींचता है, चुनावाकर्षण बल व्यक्ति को बिहार की ओर खींचता हैं।” 

केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज दरभंगा, मालदा टाउन, राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) और बापूधाम मोतिहारी से लखनऊ (गोमती नगर), नई दिल्ली एवं आनंद विहार टर्मिनल तक नई अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत पूर्वी भारत की प्रगति और रेल क्षेत्र के आधुनिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।” 

उन्होंने लिखा ,“यह रेल सेवा न केवल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ने में सहायक होगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और पर्यटन की संभावनाओं को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। इस सौगात के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कोटिशः आभार।”  

यह भी पढ़ें:-ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को शराब ‘घोटाला’ मामले में किया गिरफ्तार, पांच दिन की हिरासत में भेजे गए

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म