मुजफ्फरनगरः डिवाइडर से टकराई RAF कर्मियों की बस, 12 महिला जवान घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जानसठ रोड पर शुक्रवार को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों को लेकर जा रही बस एक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें 12 महिला जवान और एक कांस्टेबल ड्राइवर घायल हो गया। नयी मंडी थाने के प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल ने कहा कि घायल जवानों की पहचान सीमा, सुशीला, मोनी, संगीता, अनिता, निधि, संतोष, रेखा, कृष्णा, पुष्पा, ऊषा, रेखा और ड्राइवर मुन्नीलाल के रूप में हुई है, जिन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि वाहन चालक की बांई टांग की हड्डी टूट गई है, जबकि महिला जवानों को मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक को झपकी आने से यह दुर्घटना हुई। घटना के समय आरएएफ के जवान कांवड़ ड्यूटी से अपने कैंप की ओर लौट रहे थे। 

यह भी पढ़ेः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण हादसा, कार और बस की टक्कर में छह की मौत, दर्जनों घायल, सड़क पर लगे लाशों के ढेर

संबंधित समाचार