झांसी: पारिवारिक विवाद में अपनी दादी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी दादी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मऊरानीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम बसरिया निवासी मानवेंद्र शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे कहीं से शराब के नशे में धुत होकर आया तथा अपनी चाची के घर जाकर उनसे झगड़ा करने लगा। 

उन्होंने बताया कि यह देख निकट एक अन्य घर में रहने वाली मानवेंद्र की दादी मन्नू देवी (65) जब बीच-बचाव के लिए आयी तो उसने धारदार हथियार से अपनी दादी पर ही हमला कर दिया और घर के बाहर कुंडी लगाकर वहां से फरार हो गया। 

सीओ ने बताया कि इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई मन्नू देवी की देर रात मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आज सुबह हमलावर मानवेंद्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने मानवेंद्र के अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ ने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म