अफ़्रीकी देश नाइजर में दो भारतीयों की हत्या, आतंकवादियों ने 1 का किया अपहरण 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

नियामी। दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में एक आतंकवादी हमले में दो भारतीय मारे गए और एक को अगवा कर लिया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया।’’ 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, राजधानी नियामी से लगभग 130 किलोमीटर दूर डोसो में एक निर्माण स्थल की सुरक्षा कर रही सेना की एक टुकड़ी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। भारतीय मिशन ने कहा कि वह मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है। दूतावास अपहृत भारतीय की ‘‘सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित’’ करने के लिए भी काम कर रहा है। मिशन ने पश्चिम अफ्रीकी देश में भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

ये भी पढ़े :  वीज़ा धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, भारतीय मूल के स्टोर मालिक और तीन अमेरिकी पुलिस प्रमुखों पर लगा घोटाले का आरोप

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार