Bareilly: किन्नर का शव दफ्न करने पर खड़ा हुआ विवाद...पुलिस की दखल से सुपुर्द-ए-खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला अब्बास नगर में शनिवार को एक किन्नर की मौत के बाद कब्र खोदने को लेकर स्थानीय निवासियों और मृतक के साथियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मृतक भोला किन्नर को दफन करने के लिए जब कब्र खोदी जा रही थी ।

तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए कब्रिस्तान में दफनाने से इनकार कर दिया। मोहल्ले वालों का कहना था, कि बाहरी लोग जब इस इलाके में आकर बसे थे, तभी उन्हें स्पष्ट कर दिया गया था कि इलाके में कब्रिस्तान की जगह सीमित है, ऐसे में वे अपनी ओर से कब्रिस्तान की वैकल्पिक व्यवस्था करें।  

रात में परिवार के लोग मृतक भोला को लेकर उसके गांव जोखनपुर गये थे । गांव जोखनपुर के स्थानीय लोगो ने भी भोला किन्नर को कब्रिस्तान मे दफ्न होने का विरोध किया। जिसको लेकर परिवार के लोग वापस अपने घर अब्बासनगर आ गये थे। इसके बाद पुनः विरोध शुरू हो गया। मामला गरमाता देख पुलिस मौके पर पहुंची । और लोगों से बातचीत कर आपसी सहमति से कब्र के लिए जगह उपलब्ध कराई।

शांतिपूर्वक दफन की प्रक्रिया पूरी कराई। भोला किन्नर की मौत पर उसके साथी किन्नरों में शोक की लहर है। वहीं मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस तरह के मामलों को लेकर पहले से ही स्पष्ट दिशा-निर्देश हों, ताकि भविष्य में कोई असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो। किन्नर के शव को दफन करा दिया गया है। अब कोई विवाद नहीं है 

संबंधित समाचार