गोरखपुर: मां से नाराज किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र में एक किशोरी ने मां की किसी बात से नाराज होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरार तुला गांव निवासी रागिनी (16) अपनी मां के साथ एक रेस्तरां में रहती थी।
बीती रात उसकी मां से कुछ कहा सुनी हो गयी जिससे नाराज होकर उसने कुंडे से लटककर खुदकुशी कर ली। रेस्टोरेंट में मृतका की मां सफायीकर्मी थी। जब वह वापस कमरे पर आयी तो फाटक अन्दर से बंद था। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
