टेस्ट सीरीज से पहले उमेश यादव ने दिखाया दम, सिराज ने किया प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। भारत के तेज गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन सोमवार को क्रमशः तीन और दो विकेट लेकर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कैमरून ग्रीन (नाबाद 114) के शानदार शतक से आठ विकेट खोकर …

सिडनी। भारत के तेज गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन सोमवार को क्रमशः तीन और दो विकेट लेकर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कैमरून ग्रीन (नाबाद 114) के शानदार शतक से आठ विकेट खोकर 286 रन बना लिए हैं और उसे 39 रन की बढ़त हासिल हो गयी है।

भारत ए ने दूसरे दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 237 रन से आगे की और अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 247 रन पर घोषित कर दी। सिराज खाता खोले बिना आउट हुए जबकि भारतीय उपकप्तान अजिंक्या रहाणे 108 रन से आगे खेलते हुए 242 गेंदों में 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसम्बर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पूर्व यह पहला अभ्यास मैच है। टेस्ट एकादश में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ तेज आक्रमण में जगह बनाने के प्रबल दावेदार उमेश ने ऑस्ट्रेलिया ए के दोनों ओपनरों को पांच रन तक पवेलियन भेज दिया।

उमेश ने विल पुकोवस्की को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया और जो बर्न्स को विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों लपकवा दिया। पहले टेस्ट में ओपनिंग के दावेदार माने जा रहे पुकोवस्की 23 गेंदों तक संघर्ष करने के बाद एक रन ही बना सके। बर्न्स ने 13 गेंदों में चार रन बनाये।

संबंधित समाचार