पीलीभीत: खेत से घर पहुंचे पिता तो फंदे से लटका मिला पुत्री का शव, पुलिस छानबीन में जुटी
बरखेड़ा, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। उसका शव अपने ही मकान में फंदे से लटका मिला। दोपहर में खेत से घर पहुंचे पिता के शव देख होश उड़ गए। पुलिस मौका मुआयना कर जानकारी जुटा छानबीन कर रही है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर निवासी दयानंद खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार को वह खेत पर चले गए थे। पत्नी मुन्नी देवी बड़ी पुद्धी पूनम के बच्चों की दवा दिलाने के लिए कस्बा बरखेड़ा गई थी। दो पुत्र है, जिसमें से एक रिश्तेदारी में गया हुआ था, दूसरा बीमार रहता है, जोकि गांव में ही कहीं था। घर पर 19 वर्षीय पुत्री खुशबू अकेली थी। दोपहर करीब ढाई बजे वह खेत से घर पहुंचे। इस दौरान मकान का मेनगेट भीतर से बंद था।
कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्हें अनहोनी का शक हुआ। वह पड़ोसी की तरफ से अपने मकान में पहुंचे। बताते हैं कि बरामदे में खुशबू का शव फंदे स लटका था, नीचे एक प्लास्टिक का ड्रम रखा हुआ था। बेटी का शव फंदे से लटका देख पिता के होश उड़ गए। शोर पर आसपास के तमाम ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। फील्ड यूनिट टीम को भी सुरागरसी के लिए बुला लिया गया। परिवार वाले भी कोई खास वजह नहीं बता सके। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। मामले की जांच कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें - पीलीभीत: फर्नीचर विक्रेता के घर डकैती, बच्चे की गर्दन पर चाकू रख धमकाया..पुलिस ने बताया संदिग्ध
