रक्षाबंधन पर समय से पहुंचेगी राखी, डाक विभाग दे रहा 24 घंटे सेवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः रक्षाबंधन का पर्व इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। बदलते समय में लोग नौकरी व अन्य कारणों से अपने घरों से दूर रहते हैं, जिससे कई बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में डाक विभाग ने उनके लिए बड़ी राहत दी है। विभाग 24 घंटे राखी पहुंचाने की सुविधा दे रहा है ताकि भाई-बहन के रिश्ते की यह डोर समय से बंध सके।

डाक विभाग के अनुसार, राखी और मिठाई भेजने के लिए बहनें स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और पार्सल सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं। जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर राजेश कुमार ने बताया कि जीपीओ में एक विशेष काउंटर 24 घंटे चालू है। इसके अतिरिक्त, राखी भेजने के लिए सुबह से शाम तक 10 अन्य काउंटर भी खुले रहते हैं। दूरी के आधार पर राखी 3 से 8 दिनों में गंतव्य तक पहुंच जाती है।

अगर राखी विदेश भेजनी हो तो इसमें 10 से 15 दिन लग सकते हैं। विदेश भेजने की प्रक्रिया के तहत लखनऊ से भेजी गई राखी दिल्ली के विदेशी डाकघर कार्यालय में जांच के बाद ही आगे भेजी जाती है। यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें सभी नियमों का पालन जरूरी होता है।

सुरक्षित पहुंचेगी राखियां वॉटरप्रूफ कवर से

राखी की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग ने 10 रुपये में वॉटरप्रूफ कवर भी उपलब्ध कराया है। यह कवर सभी डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अक्सर साधारण लिफाफों में भेजी गई राखियां बारिश या अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हो जाती थीं, लेकिन यह विशेष कवर उन्हें सुरक्षित रखने में मदद करेगा। इस तरह, डाक विभाग की यह पहल उन बहनों के लिए वरदान साबित हो रही है जो दूर रह रहे भाइयों को समय से राखी भेजना चाहती हैं।

यह भी पढ़ेः छांगुर के धर्मांतरण का शिकार भदोही में भी, पीड़ित ने कहा- जबरन धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म