रामपुर: पेड़ काटने गए मजदूर की टूटी डाल के नीचे दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सैदनगर पेड़ काटने गए मजदूर की नीचे दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां परिजनों का रो रोकर  बुरा हाल है।

अजीमनगर थानाक्षेत्र के गांव ढक्का हाजीनगर निवासी राजेश बिहारी लाल का 32 वर्षीय बेटा राजेश मंगलवार को गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर में लकड़ी काटने गया था। पेड़ काटते समय अचानक एक डाल टूटकर राजेश के ऊपर गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

उसको अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद गंज पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार व में कोहराम मच गया है। राजेश के एक बेटी दो बेटे हैं। मृतक की पत्नी  विकलांग है।अब बच्चों की देखरेख कौन करेगा।

संबंधित समाचार