बदायूं: दोपहर बाद हुई रिमझिम बरसात ने बदला मौसम का मिजाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। मौसम का मिजाज बुधवार दोपहर बदला और रिमझिम बारिश हुई। हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वातावरण में ठंडक होने से सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। बाजार में भी लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। मंगलवार को दिन भर चिलचिलाती हुई धूप खिली। खिली धूप की वजह से उमस बढ़ गई। साथ ही तापमान में उछाल आ गया। 

उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल थे। हालात ऐसे बने रहे कि कूलर-पंखा की हवा भी काम नहीं आए। दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा दिखा। बुधवार को तड़के से ही बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने लगीं। जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद अचानक से बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश की रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। 

वातावरण में ठंडक होने से सड़कों चहल पहल बढ़ गई। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

संबंधित समाचार