रामपुर: महिला को अकेला पाकर कर दी गंदी बात...विरोध करने पर की पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। घर में घुसकर आरोपी ने महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने बेटों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस दो बेटों सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि 21 जुलाई को वह घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही लक्ष्मण सिंह मौका पाकर घर में घुस आया। उसके बाद महिला के साथ छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर उसका पति उठ गया और आरोपी को पकड़ लिया। 

आरोपी महिला के पति की उंगली में काटकर भाग गया। उसके बाद आरोपी घर से अपने दोनों पुत्रों फौजा सिंह, सुरजीत सिंह को लेकर घर पर चढ़ाई कर दी। उसके बाद दंपति को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।आरोपी महिला पर काफी समय से बुरी नियत रखता है।

संबंधित समाचार